Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव : राजस्थान में 67.79%, सर्वाधिक बाड़मेर और बांसवाड़ा में मतदान हुआ

Rajasthan SamacharRajasthan Samachar

राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान पूर्ण।

राजस्थान,(ARLive news)। देश के चौथे और राजस्थान के पहले चरण के लोकसभा चुनाव सोमवार को पूर्ण हो गए। राजस्थान की 13 सीटों पर हुए चुनाव में 67.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन 13 सीटों में सर्वाधिक बाड़मेर में 73.46 और ट्राइबल सीट बांसवाड़ा में 72.77 प्रतिशत मतदान हुआ।

वर्ष 2014 की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत को बेहतर माना जा रहा है। एक-दो सीट में मामूली अंतर से कम होने के अलावा सभी सीटों में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी किस प्रत्याशी और पार्टी को फायदा पहुंचाती है, यह तो 23 मई को पता चलेगा, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि राजस्थान की इन सीटों पर या तो मोदी का जादू चलेगा या कांग्रेस वर्ष 2014 की तुलना में काफी अच्छी बढ़त लेगी

मतदान पूर्ण होने के साथ ही उदयपुर जिले के वल्लभनगर मतदान केन्द्र से एक दुखद सूचना आयी है। मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान पोलिंग पार्टी के सदस्य सुरेश चन्द्र पालीवाल की अचानक तबियत बिगड़ गयी। सीने में दर्द की शिकायत से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत होने की सूचना आयी है।

जिला : 2014 : 2019 अब : बढ़ोतरी या कमी

उदयपुर : 65.42 : 68.93 : बढ़ोतरी

राजसमंद : 57.59 : 63.68 : बढ़ोतरी

चित्तौड़गढ़ : 64.31 : 71.16 : बढ़ोतरी

बांसवाड़ा : 68.82 : 72.77 : बढ़ोतरी

भीलवाड़ा : 62.84 : 65.11 : बढ़ोतरी

अजमेर : 68.65 : 65.62 : कमी

कोटा : 65.96 : 68.66 : बढ़ोतरी

झालावाड़-बारां : 68.66 : 71.08 : बढ़ोतरी

पाली : 57.47 : 62.27 : बढ़ोतरी

जोधपुर : 62.22 : 67.30 : बढ़ोतरी

बाड़मेर : 72.44 : 73.51 : बढ़ोतरी

जालोर : 59.60 : 66.20 : बढ़ोतरी

टोंक-सवाईमाधोपुर : 61.01 : 61.07 : बढ़ोतरी

(निर्वाचन आयोग के अनुसार यह मतदान पूर्ण होने के बाद के प्रारंभिक आंकड़े हैं, आंशिक फेरबदल संभव है।)

Exit mobile version