Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव में बुजुर्ग बने प्रेरणा-स्त्रोत : 102 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान

Latest Udaipur News in HindiLatest Udaipur News in Hindi

उदयपुर,(ARLive news)। राजस्थान की 13 सीट पर लोकसभा चुनाव के लिए चल रहे मतदान में बुजुर्गों ने भी आने वाली पीढ़ियों के लिए अपना वोट देकर बहुमूल्य योगदान दिया। अशोक नगर निवासी 102 वर्षीय कन्हैयालाल टाया ने बताया कि वोट देना बेहद जरूरी और हमारा कर्तव्य है। जब देश आजाद हुआ और संविधान लागू हुआ, इसके बाद देश में लोकतांत्रिक सरकार बनाने के लिए जब पहली बार चुनाव हुए थे, तब भी मैंने वोट दिया था। जब से मैं अनवरत हर बार विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए मतदान करता आया हूं।

उदयपुर में बुजुर्गों ने मतदान करने में काफी जोशो दिखाया। कई मतदान केन्द्रों पर लंबी लाइन देखकर युवा लौट गए, वहीं बुजुर्गों ने वहां उपलब्ध कुर्सी या जमीन पर ही बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया और मतदान देकर ही लौटे।

Exit mobile version