Site icon AR Live News

नेवी के जंगी जहाज आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग, एक ऑफीसर की मौत

India News in Hindi

नई दिल्ली,(ARLive news)। नेवी के जंगी जहाज आईएनएस विक्रमादित्य में आग लगने की सूचना आयी है। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के प्रयास में जुटे एक ऑफिसर की धुंआ के कारण दम घुटने से मौत हो गयी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह आईएनएस विक्रमादित्य कर्नाटक के करवाड़ हार्बर में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। जहां में मौजूद नेवल टीम ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया। टीम के सभी सदस्यों ने मिलकर आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन इस दौरान आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटे नेवल ऑफिसर डीएस चौहान धुएं के कारण बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। टीम के लगातार प्रयासों से समय रहने आग पर तो काबू पा लिया गया, जहाज में ऑफिसर की मौत के अलावा अंन्य कोई बड़ी हानि नहीं हुई है।

Exit mobile version