Site iconSite icon AR Live News

पड़ोसी ने किशोरियों के गले पर चाकू रखकर एसिड पिलाया : हालत गंभीर

udaipur minor girl drunk acidudaipur minor girl drunk acid

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के वल्लभनगर थाना क्षेत्र के गुमानपुरा गांव में दो किशोरियों को गले पर चाकू रखकर जबरन एसिड पिलाने का मामला सामने आया है। एसिड पिलाए जाने से दोनों किशोरियों की हालत गंभीर हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। किशोरियों के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

पुलिस ने बताया कि गुमानपुरा में अयुब मोहम्मद और शंकरलाल कलाल पिछले काफी सालों से पड़ोसी हैं। दोनों परिवारों के बीच नाले में कचरा डालने को लेकर आए दिन कहासुनी होती रहती थी। इसी विवाद के चलते शंकरलाल के पुत्र चेनराम और पुत्री कांता चौधरी दोनों ने अयुब की दो बेटियों रूबिना बानो और रजिया बानो को जबरन गले पर चाकू रखकर धमकाया और एसिड पिला दिया।

अस्पताल में भर्ती रूबीना ने पुलिस को बयान दिए कि मां, पिता और भाई काम पर गए थे। वह और उसकी बहन रजिया घर पर चने साफ कर रहे थे। इस दौरान पीछे से चेनराम कलाल और कांता चौधरी आए। आते ही हमारे गले पर चाकू रख दिया और जबरन एसिड पिला दिया। इस दौरान घर के अंदर मौजूद छोटा भाई बाहर आया और उसने बचाने का प्रयास किया तो चेनराम ने उसके साथ मारपीट की और फिर चेनराम अपनी बहन कांता के साथ भाग गया।

Exit mobile version