Site iconSite icon AR Live News

देश में तीसरे चरण के चुनाव हुए : जानिए कितने प्रतिशत हुआ मतदान

PM Narendra ModiPM Narendra Modi

नई दिल्ली,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव 2019 के तीसरे चरण के चुनाव का मतदान मंगलवार शाम तक पूरे हो गए। देशभर में 117 सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें गुजरात और केरल की सभी सीटें शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, अरुण जेटली, शंकर सिंह वाघेला समेत बड़े बड़े दिग्गजों ने मतदान किया। जहां गांधीनगर सीट पर अमित शाह की प्रतिष्ठा दांव पर रही, वहीं अहमदाबाद में प्रधानमंत्री ने वोट दिया। केरल में वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ रहे हैं और इस सीट पर भी सबकी निगाहें टिकी रहीं।

शाम 5.30 बजे तक असम में 74.05, बिहार में 54.95, छत्तीसगढ़ में 64.03, गुजरात में 58.81, दादर एंड नगर हवेली में 71.43, दमर दीव में 65.34, गोवा में 70.96, जम्मू-कश्मीर में 12.46, कर्नाटक में 60.87, केरल में 68.62, महाराष्ट्र में 55.05, ओडीशा में 57.84, त्रिपुरा में 71.13, उत्तर प्रदेश में 56.36 और पश्चिम बंगाल में 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंक का शस्त्र आईईडी होता है और लोकतंत्र का शस्त्र वोटर आईडी होता है। ऐसे में सभी ज्यादा से ज्यादा इस आईडी का उपयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी मतदान करने रोड शो करते हुए पहुंचे। चुनाव से 48 घंटे पहले प्रचार के बंद की घोषणा के बाद भी प्रधानमंत्री का इस प्रकार रोड शो को कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन माना है और चुनाव आयोग में शिकायत की है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला जब भी निकलता है, वे एक फुल प्रूफ पैक गाड़ी में बैठकर निकलते हैं, लेकिन मतदान करने नरेन्द्र मोदी खुली जीप में जनता के बीच से होकर निकले। इससे उनके समर्थकों ने मोदी के जयकारे लगाए और मोदी ने भी जनता से ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील कर अप्रत्यक्ष रूप से मोदी समर्थन में वोट डालने की अपील कर दी।

चुनावी हिंसा में हुई एक युवक की मौत

तीसरे चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनावी हिंसा हुई, जिसमेंएक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों में हुए चुनाव में छुटपुट घटनाएं पूरे दिन होती रहीं। भोपाल में प्रज्ञा ठाकुर के रोड शो में हंगामा हुआ और प्रज्ञा के विरोध में कालेे झंडे फहराए गए। वहीं कई जगहों से ईवीएम मशीन खराब होने की भी षिकायतें आयीं, जिससे हंगामा का माहौल बनता रहा।

Exit mobile version