उदयपुर,(ARLive news)। शहर के सेंटर पॉइंट फतहसागर सोमवार रात अचानक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता के बीच पहुंच गए। फतहसागर के मुंबईया बाजार में अपनी गपशप में मशगूल लोग एकाएक समझ नहीं पाए कि मुख्यमंत्री गहलोत हमसे बात करने अपनी कार से उतरे हैं और वे फतहसागर पर हैं। मुख्यमंत्री गहलोत अपने सुरक्षा घेरे से बाहर फतहसागर पर जनता से सहज होकर मिले, कई युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली, तो उन्होंने सबसे साथ फोटो क्लिक करवायी।
उदयपुर में युवाओं के लिए यह बड़ी बात थी कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री के पास खड़े होकर सेल्फी ली, उत्साहित युवाओं ने सेल्फी विद सीएम को तत्काल अपने दोस्तों में शेयर की और वाट्स-एप प्रोफाइल बनाई।

