Site iconSite icon AR Live News

वायुसेना ने वीर चक्र से सम्मानित किए जाने की ‘अभिनंदन’ की सिफारिश की

abhinandan veer chakraabhinandan veer chakra

नई दिल्ली,(ARLive news)। पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने की कार्रवाई के लिए भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन को वीर चक्र प्रदान करने की सिफारिश की है। परमवीर चक्र और महावीर चक्र के बाद वीर चक्र का स्थान आता है।पाकिस्तान के साथ हवाई जंग में उसके F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने और फिर उसकी पकड़ में आने के 2 दिन बाद वह स्वदेश लौटे थे।

अभिनंदन को वीर चक्र देने की सिफारिश के अलावा एयरफोर्स ने पाक के बालाकोट में एयरस्ट्राइक करने वाले मिराज 2000 लड़ाकू विमानों के 12 पायलटों को भी वायुसेना मेडल देने की बात कही गई है। युद्ध के समय योगदान के लिए दिए जाने वाले सम्मानों में यह तीसरा सर्वश्रेष्ठ सम्मान है।

इस बीच विंग कमांडर अभिनंदन का एयरफोर्स ने सुरक्षा कारणों के चलते कश्मीर से स्थानांतरित कर दिया गया है। वह श्रीनगर स्थित एयरबेस पर तैनात थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उनका स्थानांतरण किया गया है। उन्हें पश्चिमी क्षेत्र के महत्वपूर्ण एयरबेस में पाक सीमा पर ही तैनाती दी जाएगी। सरकारी सूत्रों ने बताया, ‘अधिकारी का पोस्टिंग ऑर्डर जारी कर दिया गया है। उन्हें जल्दी ही श्रीनगर एयरबेस से पोस्टिंग के नए स्थान पर ट्रांसफर किया जाएगा।’

Exit mobile version