Site iconSite icon AR Live News

पेट्रोलियम के दाम इस साल अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा

petrol dieselpetrol diesel

नई दिल्ली,(ARLive news)। पेट्रोल के दाम इस साल आज अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़कर 73 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

कोलकाता में यह 7 पैसे की बढ़ोतरी के बाद 75.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 7 पैसे महंगा हुआ है और यह अब 78.57 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 8 पैसे महंगा हुआ है और अब यह 75.77 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर अब धीरे-धीरे स्थानीय बाजार में भी दिखने लगा है।

देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शुक्रवार 19 अप्रैल 2019 को पेट्रोल की कीमतों में 7 से 8 पैसे की बढ़ोतरी की। इस बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

Exit mobile version