Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव का दूसरे चरण : 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हुआ

loksabha election second phaseloksabha election second phase

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 95 सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में तमिलनाडु की 38, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, उत्तर प्रदेश की 8, असम, बिहार और ओडिशा की 5-5, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिम बंगाल की 3-3, जम्मू कश्मीर की 2 और मणिपुर और पुडुचेरी की एक-एक सीटों पर मतदान हुआ है। इसके साथ ही ओडिशा के 35 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है।

इस चरण के मतदान में नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली, सदानंद गौड़ा, पी राधाकृष्णन, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, द्रमुक के दयानिधि मारन, ए राजा तथा कनिमोझी की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी हैं।

झलकियां

– दोपहर 1 बजे तक कुल मिलाकर 38.28% मतदान हुआ। दोपहर 3 बजे तक उत्तर प्रदेश में 50.4 प्रतिशत, पश्विमी बंगाल 63.4, जम्मू-कश्मीर में 38.5, असम में 60.4 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं।

– दोपहर 1 बजे तक तमिलनाडू 23.09, कर्नाटक 21.47, महाराष्ट्र में 22.16 प्रतिशत, बिहार में 22.88 प्रतिशत वोटिंग हुई।

– ओडिशा में गुरुवार को लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान कतार में लगे अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक 95 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

– ओडिशा में दोपहर 3 बजे तक 53 प्रतिशत, छतीसगढ़ में 59.7 प्रतिशत मतदान हुआ है।

– पश्चिम बंगाल के रायगंज में सीपीएम उम्मीदवार मो.सलीम की गाड़ी पर हमला। पुलिस ने किया लाठी चार्ज। सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। रायगंज निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार देबाश्री चौधुरी ने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ता रायगंज कोरोनेशन हाई स्कूल में बूथ पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

– दोपहर 3 बजे तक मणिपुर में 67.5 प्रतिशत वोटिंग हुई हैं।

Exit mobile version