Site iconSite icon AR Live News

सांसद प्रत्याशियों के गृह क्षेत्र में मेघवाल समाज के युवक को बिंदौली में घोड़ी से उतारा

Dalit-atrocitiesDalit-atrocities

उदयपुर,(ARLive news)। जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र के जावद गांव में मेघवाल समाज के युवक की बिंदोली के समय उसे घोड़ी से उतारने का मामला सामने आया है। खासबात यह है कि सलूंबर कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों रघुवीर मीणा और अर्जुनलाल मीणा का गृह क्षेत्र है। इसके बावजूद यहां आज भी जातियों को लेकर लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

पीड़ित युवक जावद निवासी मांगीलाल पुत्र कुराजी मेघवाल ने गांव के ईश्वर सिह पुत्र भगवत सिह दवाणा, महेन्द्र सिह पुत्र लक्ष्मण सिह देवडुगरी , नाथु सिह पुत्र तखत सिह जावद और वगत सिह राजपुत निवासी देवडुगरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी बिंदोली निकल रही थी, इस दौरान आरोपीगण आए और जातिगत गालीगलौज कर उसे जबरन घोड़ी से उतार दिया और अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया। जबरन घोड़ी से उतारकर झगड़ा व मारपीट की।

Exit mobile version