Site iconSite icon AR Live News

भारत में टिकटॉक एप बैन, गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया

tiktok banedtiktok baned

नई दिल्ली,(ARLive news)। पिछले कुछ समय में अचानक चर्चा में आयी टिकटॉक एप्लीकेशन पर भारत में बैन लगा दिया गया है। गूगल ने भी प्ले स्टोर से टिकटॉक वीडियो एप्लीकेशन को हटा दिया है। ऐसे में अब टिकटॉक एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर के जरिए मोबाइल भी डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा। हाईकोर्ट के निर्देश और गूगल के इस कदम के बाद टिकटॉक यूजर्स में काफी निराशा है।

गौरतलब है कि टिकटॉक वीडियो एप्लीकेशन पर पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देने और बच्चों को यौन हिंसक बनाने का आरोप है। मद्रास हाईकोर्ट ने 3 अप्रैल को केन्द्र सरकार से टिकटॉक पर बैन लगाने के लिए कहा था। टिकटॉक पर आरोप था कि वह अश्लील सामग्री परोस रहा है। हाईकोर्ट के आदेशों की पालना में ही गूगल ने टिकटॉक एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है।

Exit mobile version