नई दिल्ली,(ARLive news)। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला उनकी साजिश थी।
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर चुनावी मौसम में नेताओं द्वारा बयानों का सिलसिला जारी है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिल पर हुए आतंकी हमले को लेकर पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि आपने ही प्लान करके पुलवामा करवाया, ताकि मौका मिल सके। जनता सब समझती है।
कुरैशी ने कहा अगर मोदी चाहते हैं कि 42 शहीदों को मारकर 42 लोगों की हत्या करके, वह उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक करें तो जनता उन्हें ऐसा नहीं करने देगी। मध्य प्रदेश में कुरैशी ने कहा था कि प्लान करके आपने (पीएम मोदी) ने यह करवाया।
गौरतलब है कि बीते 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।
सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी

