उदयपुर,(ARLive news)। जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के भोईयों की पंचोली में पिछले कुछ दिनों से चोरों का आतंक मचा हुआ है। बेखौफ चोर क्षेत्र में लगाचार वारदातें कर रहे हैं, क्षेत्रवासी डर के साए में हैं और पुलिस की क्षेत्र में कोई व्यवस्था ही नहीं है। पिछले दो दिनों में चोरों ने क्षेत्र की दुकान और मकान को निषाना बनाया है।
क्षेत्रवासी ने बताया कि क्षेत्र के मुकेष पुत्र बंषीलाल गर्ग के घर ताला तोड़कर बदमाषों ने लाखों की कीमत के सोने-चांदी के जेवर, नकदी चोरी कर ले गए। इसी तरह बदमाषों ने पप्पु पुत्र पेमा भोई के घर को निषाना बनाया। चोरों ने कूंट, सरिया व धारदार हथियार से मकान का कुंडा तोड़ा और चोरी का प्रयास किया। क्षेत्र में इन वारदातों की चर्चा चल ही रही थी कि बीती रात बदमाषों ने भाईयों की पंचोली स्थित ए टू जेड डिपार्टमेंट स्टोर पर धावा बोला। चोरों ने दुकान की पिछली दीवार तोड़ी और वहां से नकदी, कपड़े और सामान चोरी कर ले गए।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गष्त की कोई माकूल व्यवस्था नहीं है। बदमाष घर के ताले, दीवार तोड़कर बैखोफ चोरी कर रहे हैं, क्षेत्रवासी परेषान हैं। हर वक्त डर बना रहता है कि हथियारों से लैस बदमाष चोरी के लिए घर में हमला कर किसी की जान भी ले सकते हैं।

