नई दिल्ली,(ARLive news)। अब रेलवे ने आधार को आईआरसीटीसी से टिकट बुक कराने के लिए अनिवार्य कर दिया है। आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से एक महीने में सिर्फ 6 टिकट ही बुक कर सकते हैं। इससे ज्यादा टिकट बुक करने पर आपको अपना आधार नंबर लिंक करना होगा। आधार लिंक होने के बाद आप हर महीने 12 टिकट बुक कर सकेंगे। एक महीने में छह टिकट बुक करने पर कोई जांच नहीं होगी। यानि एक तरह से आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जिसका लॉगिन अकाउंट है उसको 6 टिकट से ज्यादा बुक करने पर आधार वैरिफाई करवाना होगा। अगर आपका आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अकाउंट है तो ये प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जिसे आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर जाकर आसानी से प्रक्रिया को पूरी कर सकते हैं।
अगर आपको इससे ज्यादा ट्रेन के टिकट बुक करने हैं तो आधार का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 6 से ज्यादा टिकट बुक करने के लिए यात्रा में शामिल कोई यात्री भी आधार वैरिफाई करवा सकता है। बुकिंग के समय पैसेंजर लिस्ट में से आधार वैरिफाइड यात्री को भी जोड़ लें।

