उदयपुर,(ARLive news)। सुखेर थाने में बेदला निवासी युवक ने दो अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के जरिए कुल 2 लाख 8 हजार रूपए खाते से निकलने की एफआईआर दर्ज करवाई है। युवक ने संदेह जताया है कि उसके खाते से यह राशि एसबीआई बैंक की लापरवाही से निकले हैं।
बेदला निवासी तरूण पुत्र रतन चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पास दो एसबीआई के दो क्रेडिट कार्ड हैं। क्रेडिट कार्ड के जरिए मेरे खाते से 2 अप्रेल को 96500 और 3 अप्रेल को 111500 रूपए कटे, जबकि मुझे इसकी जानकारी नहीं हुई। यह राशि कैसे कटी इस संबंध में जानकारी लेने के लिए एसबीआई प्रतिनिधि ने मुझे फोन किया, तब मुझे पता चला कि मेरे खाते से रूपए कटे हैं। प्रार्थी ने बैंक प्रतिनिधि को बताया कि उसने खाते से कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया है और न ही क्रेडिट कार्ड किसी ने उपयोग लिया है। तरूण ने संदेह जताया है कि उसके साथ हुई धोखाधड़ी बैंक की लापरवाही से भी संभव है, या किसी अज्ञात बदमाश ने की है।

