Site iconSite icon AR Live News

यूपी : आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

agra lucknow ACCIDENTagra lucknow ACCIDENT

आगरा,(ARLive news)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार एर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि एर्टिगा कार लखनऊ की ओर से आ रही थी, जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से कार टकराई गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची गई।

हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version