Site iconSite icon AR Live News

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक, राजनाथ सिंह को लिखी चिट्ठी

नई दिल्ली,(ARLive news)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी चूक उजागर हुई है। कांग्रेस ने राहुल की सुरक्षा के बाबत गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि कल अमेठी में नामांकन के दौरान राहुल गांधी के चेहरे पर लेजर लाइट दिखी थी।

चिट्ठी में कांग्रेस ने लिखा कि राहुल गांधी एसपीजी प्रोटेक्टेड हैं। कल राहुल गांधी नामांकन पत्र भरने के बाद जिस समय मीडिया से मुखातिब हो रहे थे, उसी समय उनके चेहरे पर एक हरे रंग की लेजर लाइट देखी गई। राहुल के चेहरे पर सात बार लाइट देखी गई।

कांग्रेस ने राहुल की दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी की हत्या का जिक्र करते हुए गृहमंत्री को सुरक्षा में लापरवाही को लेकर ये चिट्ठी लिखी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बड़े रोड शो के बाद अमेठी में नामांकन किया था। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे।

Exit mobile version