नई दिल्ली,(ARLive news)। महाराष्ट्र के दो पोलिंग बूथ के पास नक्सलियों के आईईडी से ब्लास्ट करने की सूचना आ रही है। गनीमत है कि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पोलिंग बूथ और इटापल्ली पोलिंग बूथ के पास ब्लास्ट हुआ है। यह ब्लास्ट नक्सलियों ने आईईडी से किया है।
इधर देश के 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 12 बजे तक अरूणाचल प्रदेश में 27.48 प्रतिशत, तेलंगाना में 22.84 प्रतिशत, मिजोरम में 29.8 प्रतिशत, नागालैंड में 41 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 38.08 प्रतिशत और मणिपुर में 35.03 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

