Site iconSite icon AR Live News

आईपीएल क्रिकेट का सट्टा बाजार गरम : 9 गिरफ्तार

80754 रूपए जब्त, 1 करोड़ के सट्टे का मिला हिसाब, गुजराती सटोरिए उदयपुर में सट्टा खेलते पकड़े गए।

उदयपुर,(ARLive news)। आईपीएल क्रिकेट का उदयपुर में सट्टा बाजार इन दिनों काफी गरम हो है। सटोरिए टीमों की हार-जीत पर करोड़ों का सट्टा लगा रहे हैं। इसी के तहत मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर सुखेर पुलिस ने चित्रकूट नगर स्थिति होटल में दबिश देकर आईपीएल पर चल रहे सट्टे का खुलासा किया।

ऐसा मामला पहली बार आया है, जब सटोरिए किसी घर में रूकने के बजाए होटलों के कमरों में ठहर कर फोन और इंटरनेट की मदद से सट्टे का ऑनलाइन बाजार बिछा रहे हों। खासबात है कि गिरफ्तार हुए सारे सटोरिए अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले हैं। गत वर्षों में पुलिस ने आईपीएल सट्टे से संबंधित जो भी कार्यवाही की हैं, उनकी स्थानीय व्यक्ति को उसके घर या किराए के घर या ऑफिस से पकड़ा था।

एसपी कैलाश चन्द्र विश्नोई ने बताया कि टीम ने जब होटल में दबिश दी तो वहां होटल के कमरे में नौ व्यक्ति आईपीएल मैच पर सट्टा खेलते और खिलाते मिले। इस पर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी अहमदाबाद, गुजरात के रहने वाले हैं। सट्टा खिला रहे आरोपियो के कब्जे से एलईडी टीवी मय रिमोट, 2 मोबाइल चार्जर, एक सेटअप बॉक्स मय चार्जर व रिमोट, एक पावर प्लग, एक टीवी केबल, 15 मोबाइल और 80754 रुपये नकद, तीन रजिस्टर व चार पेन, रजिस्टर पेज जप्त किये है। इन रजिस्टर में 1 करोड़ से अधिक के सट्टे का हिसाब पाया गया है।

उदयपुर में बैठकर अहमदाबाद के ग्राहकों को खिला रहे थे सट्टा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गुजरात के हैं। ये सभी वहां से उदयपुर आकर, यहां जगह जगह होटल किराये लेकर क्रीकेट सटटा का व्यवसाय करते है। सारा हिसाब-किताब पेपर पर उतार कर लेनदेन अहमदाबाद मे करते थे। इन सटोरियों से जुडे अन्य सट्टेबाज अहमदाबाद में ग्राहको से पैसे का लेन देन करते है।

Exit mobile version