नेपाली सेना के प्रवक्ता एम प्रसाद ढकाल ने कहा कि काठमांडू से 128 किलोमीटर दक्षिण में स्थित बारा जिले में 24 लोग मारे गए हैं। पारस जिले में दो लोगों के मरने की खबर है। नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने कहा कि घायलों का विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में इलाज चल रहा है। नेपाल सेना के प्रवक्ता एम प्रसाद ढकाल ने कहा, “हमने आपात स्थिति में तैनाती के लिए 2 एमआई 17 हेलीकॉप्टरों को स्टैंडबाई मोड में रखा है। सिमरा में एक ट्रक तैयार है। प्रभावित इलाकों में 100 से अधिक सैन्यकर्मियों को तैनात किया गया है तथा बचाव कार्य जारी है।
नेपाल प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि बचाव और राहत अभियान चलाने के लिए सेना और पुलिस के जवान जुट गए हैं। इस हादसे में अभी और विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
