थानेदार भरत योगी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर केवड़ा की नाल ओड़ा में नाकाबंदी की थी। संदिग्ध ट्रक को रूकवाया और चेकिंग की तो उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 206 कार्टन मिले। यह अवैध शराब गुजरात सप्लाई के लिए जा रही थी, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले लोगों में बांटी जा सके। अवैध शराब तस्करी के आरोप में ट्रक चालक स्वराज नगर, माछला मगरा निवासी रोषनलाल पुत्र हरिराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्यवाही में कांस्टेबल में गणेशलाल, विनेश कुमार, श्याम सुन्दर, सत्यनारायण, मुकेश कुमार की मुख्य भूमिका रही।
