Site iconSite icon AR Live News

बोरे में मिली युवक की लाश, लेन-देन के विवाद में हुई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

सेक्टर 12 कुमावत कॉलोनी में लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी। 

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के सवीना थाना क्षेत्र के सेक्टर 12 कुमावत कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। आरोपी युवक की हत्या कर बोरे में बांध कर उसे सेक्टर 12 की कॉलोनी में फेंक गए। सुबह जब लोगों ने लाश के काफी हिस्से को खून से लथपथ बोरे के बाहर निकला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने युवक की पहचान खेरवाड़ा निवासी कमलेश खराड़ी के नाम से की है।

डीएसपी राजीव जोशी ने बताया कि सवीना निवासी राजपाल पुत्र जगत सिंह, भूपेन्द्र पुत्र गोविंद पटेल, सरेरा खेरवाड़ा निवासी रवि पुत्र कोदरलाल रावल को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। पैसे के लेन-देन का विवाद था। मृतक कमलेश खराड़ी के साथ पैसे का लेन-देन का विवाद सामने आया है। मुख्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

शराब पीने के बाद विवाद हुआ और फिर चाकू से मार दिया

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों ने कमलेश के साथ रात को सवीना स्थिति एक खाली प्लॉट पर बैठकर शराब पी थी। इस दौरान करीब दो लाख रूपयों के लेन-देन के पुराने विवाद को लेकर इनमें फिर कहासुनी शुरू हो गई और आरोपी युवकों ने चाकू मारकर कमलेश की हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक की लाश को बोरे में डाला और हत्या के स्थान से कुछ दूर ले जाकर फेंक दिया।

Exit mobile version