Site iconSite icon AR Live News

मसूद पर बैन को लेकर आर-पार के मूड में यूएस, पेश किया यूएनएससी में प्रस्ताव

https://arlivenews.com/wp-content/uploads/2019/03/US-want-to-banned-masood-azhar.jpghttps://arlivenews.com/wp-content/uploads/2019/03/US-want-to-banned-masood-azhar.jpg
ब्रिटेन और फ्रांसने प्रस्ताव को दिया समर्थन। 

यूएन,(ARLive news)। जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर दिनों दिन शिकंजा कसता जा रहा है। मसूद अजहर को बचाने की चीनी कोशिशों के बीच संयुक्त राज्य अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक नया प्रस्ताव पेश किया है। आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद (जेआईएम) के प्रमुख मसूद अजहर को ब्लैक लिस्ट करने के लिए बुधवार को इन देशों ने एक कदम और आगे बढ़ाया।

कुछ दिन पहले ही चीन ने मसूद अजहर को बचाते हुए सुरक्षा परिषद में वीटो लगा दिया था। संयुक्त राज्य अमरीका ने ब्रिटेन और फ्रांस के समर्थन से 15 सदस्यीय परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी नामित करेगा। मसूद अजहर के ऊपर हथियार और यात्रा प्रतिबंध लगाए जाएंगे और उसकी परिसंपत्ति को फ्रीज किया जाएगा।

जैश-ए-मोहम्मद ने कश्मीर में 14 फरवरी के पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली थी इसमें 44 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यूएसए ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया, जिसमें पाकिस्तान-आधारित इस्लामी समूह के नेता को ग्लोबल आतंकवादी के रूप में नामित किया जाएगा।

मसौदा प्रस्ताव में पुलवामा आत्मघाती बम विस्फोट की निंदा की गई है। प्रस्ताव  में मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध समिति में जाने की अनुशंषा की गई है।। अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे संगठन इस सूची में पहले से मौजूद हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि इस ड्राफ्ट रिज़ॉल्यूशन पर कब वोट होगा।इस प्रस्ताव पर चीन के साथ एक बार फिर इन देशों का संभावित टकराव हो सकता है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एएजेंसी

Exit mobile version