Site iconSite icon AR Live News

एमपीयूएटी विश्वविद्यालय के सामने लगी भीषण आग

उदयपुर,(ARLive news)। शहर के आस-पास पहाड़ियों और झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही है। गुरूवार दिन में भी एमपीयूएटी विष्वविद्यालय के सामने मैदान पर लगे पेड़ों में भयंकर आग लग गई। उंची-उंची लपटें देखकर राहगीर घबरा गए और दहशत थी कि कहीं यह आग और न फैल जाए।

सूचना पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। चार फायरब्रिगेड ने लगातार पानी की बौछारें कर आग पर काबू पाया और आस-पास के क्षेत्र में भी पानी डाला, ताकि आग बढ़े नहीं।

आग का वीडियो

 

Exit mobile version