Site iconSite icon AR Live News

रघुवीर मीणा होंगे उदयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी, गिरिजा व्यास नहीं लड़ेंगी चुनाव

raghuveer meenaउदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पूर्व सासंद रघुवीर मीणा ही चुनाव लड़ेंगे, वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहीं गिरिजा व्यास ने इस बार लोक सभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इसी के साथ गिरिजा व्यास ने कहा कि कांग्रेस चुनाव समिति की दिल्ली में हो रही बैठक के बाद आज राजस्थान के प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है।

गुरूवार को उदयपुर के अलका होटल में हुई पत्रकार वार्ता में गिरिजा व्यास ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में रघुवीर सिंह मीणा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये उदयपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे। हालां कि इस संबंध में अंतिम निर्णय और घोषणा सीईसी करेगी।

गिरिजा व्यास ने खुद के चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि वे इस बार किसी भी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगी।

Exit mobile version