Site iconSite icon AR Live News

भाजपा के लिए राम मंदिर चुनावी, जनता इनके राष्ट्रवाद से भ्रमित नहीं होगी : प्रवीण तोगड़िया

praveen togadiyaलखनऊ,(ARLive news)। हिंदुस्तान निर्माण दल प्रमुख डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इनका राष्ट्रवाद चुनावी है। भारत का हर नागरिक देशभक्त है। भाजपा के लिए राम मंदिर भी चुनावी, चायवाला भी चुनावी व चैकीदार भी मुद्दा है। मुझे पूरा विश्वास है कि देश की जनता इनके चुनावी राष्ट्रवाद से भ्रमित नहीं होगी।

तोगड़िया लखनऊ के प्रेस क्लब में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी रोजगार व हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। आज देश में रोजगार नही हैं। कुछ लोगों के पास ही देश के 62 करोड़ लोगों के बराबर सम्पत्ति मौजूद है। देश की अर्थनीतियों को बदलने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कश्मीर में सेना पर पत्थरबाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। हमारा मकसद है कि देश में सांस्कृतिक विकास के साथ ही खुशहाली के भी अवसर हों। दो से अधिक बच्चे पैदा करने पर प्रतिबंध लगे।

Exit mobile version