मंगलवार को जानी मानी फिल्म अभिनेत्री और सपा की नेता रही जया प्रदा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी हैं। भाजपा के नेता धर्मेंद्र यादव ने उन्हें उन्हें पार्टी मुख्यालय नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलवाई। भाजपा में शामिल होने के बाद जया प्रदा ने कहा, मोदीजी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिल रहा है, ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं अपने जीवन का हर पल समर्पित करते हुए भाजपा के लिए काम करूंगी। यह मेरी जिंदगी का सबसे अहम पल है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार पर लगातार निषान साध रहे बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की है। बीजेपी से नजरअंदाज होने के बाद शत्रुघन सिन्हा अब कांग्रेस की तरह से पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ेंगे।
