भाजपा राज्य में पूरी गंभीरता से चुनाव लड़ेगी, भोपाल सहित अन्य स्थानों पर जीत मिलेगी।’ भोपाल से कांग्रेस द्वारा दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर शिवराज ने चुटकी ली और कहा, ‘यह बंटाधार रिटर्न है, भाजपा भोपाल में जीत दर्ज करेगी। दिग्विजय पूर्व मुख्यमंत्री हैं, चुनाव लड़ें, भाजपा भोपाल में चुनाव लड़ेगी और जीतेगी।’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की यात्राओं पर शिवराज ने कहा, ‘यह केवल वोट के लिए यात्रा है, जो यात्राएं चुनाव और वोट के लिए होती है, उसे जनता गंभीरता से नहीं लेती है।’
