Site iconSite icon AR Live News

भारतीय वायुसेना की ताकत में हुआ इजाफा : बेड़े में 15 चिनूक हेलीकॉप्टर हुए शामिल

indian air force chinook helicopterचंडीगढ़,(ARLive news)। भारतीय वायुसेना के बेड़े में आज चिनूक हेलीकॉप्टर शामिल होने से ताकत में इजाफा हो गया है। अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा बनाए गए चिनूक सीएच-47 एफ (आई) हेलीकॉप्टर को वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया।

इस मौके पर एक इंडक्शन समारोह हुआ। इंडिया में बोइंग प्रभारी सलिल गुप्ते ने आईएएफ चीफ को चिनूक हेलीकॉप्टर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। आईएएफ चीफ ने संबोधन में चिनूक के भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल होने पर आज के दिन को रेड-लेटर डे कहा। उन्होंने कहा चिनूक भारतीय वायुसेना के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने इसके मल्टीपल रोल और क्षमता की जानकारी भी दी।

उन्होंने बताया कि वायुसेना में 15 चिनूक सीएच-47 शामिल हुए हैं। इनमें 4 चंडीगढ़ में रहेंगे और 11 ईस्टर्न सेक्टर के डिंजन एयरफील्ड में रखे जाएंगे। इंडक्षन सेरेमनी में एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, एयर मार्शल आर नामबैर सहित वायुसेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

चिनूक एक एडवांस्ड मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर है, जो भारतीय वायुसेना को बेजोड़ सामरिक महत्व की हेवी लिफ्ट क्षमता प्रदान करेगा।

चिनूक सीएच-47 एफ (आई) हेलीकॉप्टर वीडियो : 

https://youtu.be/Br16yLZb2gM

Exit mobile version