Site iconSite icon AR Live News

खाकी के शिकंजे में अब तक सिर्फ एक सूदखोर

सूदखोरों का आतंक : आत्महत्या के 14 दिन बाद नामजद 14 आरोपियों में से मात्र एक गिरफ्तार।

उदयपुर,(ARLive news)। शहर में सूदखोरों का आतंक चरम पर है और इन पर नकेल कसने में पुलिस ने कार्यवाही शुरू तो की है, लेकिन उसकी गति काफी धीमी है। यह बात इससे भी स्पष्ट है कि सूदखोरों से परेशान पिता-पुत्री के आत्महत्या मामले के 14 दिन बाद पुलिस नामजद 14 आरोपियों में से मात्र 1 आरोपी को ही गिरफ्तार कर सकी है।

रविवार को अंबामाता पुलिस ने दर्ज एफआईआर में आठवें नंबर पर नामजद आरोपी हरिदास जी की मगरी निवासी तेजपाल पुत्र खीचुराम यादव को गिरफ्तार किया है। मामले का अनुसंधान प्रशिक्षु आईपीएस शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया कर रहे हैं। अनुसंधान में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर तेजपाल को गिरफ्तार किया है। आईपीएस इंदौलिया के अनुसार मामले में अनुसंधान चल रहा है और अन्य नामजद अभियुक्तों की भूमिका के बारे में पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का सूदखोरी संबंधित मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ पहले से 7 मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version