Site iconSite icon AR Live News

सूदखोरों के आतंक से परेशान शहरवासी,15 दिनों में आत्महत्या से तीसरी मौत

udaipur terror of sudkhorउदयपुर,(ARLive news)। सूदखोरों कर्ज माफिया का आतंक शहर में बढ़ता जा रहा है। कर्ज माफिया से परेशान होकर शहर में पिछले 15 दिनों में आत्महत्याओं के दो मामले सामने आ चुके हैं। 10 मार्च को पिता-पुत्री की आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि सेवानिवृत सहायक लेखाधिकारी ललित मोहन रावल 72 की भी कर्ज माफिया से परेशान होकर आत्महत्या का मामला सामने आया है।

ललित मोहन रावल के पुत्र भुवन ने हाथीपोल थाने में राजू खारोल, हरि सिंह खरबड़, कौशल भटनागर, प्रकाश जैन, राकेश, मोहनलाल, बीएल रांका के खिलाफ पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है। ललित मोहन की जहर खाने से 15 मार्च को मौत हो गई थी। इन मामलों में पुलिस का रवैया इतना ढीला है कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है।

9.50 लाख के बदले 17 लाख, 36 तोला सोना हड़पा, फिर भी कहा यह तो ब्याज था

मृतक के पुत्र भुवन रावल के अनुसार उनके पिता ने 36 तोला सोना गिरवी रखकर 9.50 लाख रूपए ठेकेदार मोहनलाल से उधार लिए थे। इसके बदले मोहनलाल ने उनसे खाली चेक, स्टांप और दस्तावेजों पर साइन करा कर लिए थे। बाद में ललित मोहन रावल ने आरोपियों को 9.50 लाख के बदले 17 लाख रूपए चुका दिए और जब जेवर व दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकाया कि अब तक जो रूपए दिए हैं, वह तो ब्याज था, मूलधन तो अभी बचा है। आए दिन आरोपी घर आकर धमकाते थे, जान से मारने की धमकी देते थे। आरोपियों ने हमारा जीना मुश्किल कर दिया था।

Exit mobile version