Site iconSite icon AR Live News

पाक ने सीमा पार की गोलीबारी, जवान शहीद : हम खेल रहे थे होली, वो झेल रहे थे गोली

LOC ceasefire martyr yash paulनई दिल्ली,(ARLive news)। होली के त्योहार पर आज जहां पूरे देष रंगों से सराबोर है, वहीं सीमा पर सुरक्षा पर तैनात जवान गोलियां झेल रहे हैं। होली के दिन पाक की सीमा पर सीजफायर उल्लंघन करने की इस नापाक हरकत पर गाना याद आ गया कि देष में हम खेल रहे थे होली और सीमा पर जवान झेल रहे थे गोली। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कष्मीर के राजौरी जिले में आज गुरूवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से अचानक हुई गोलीबारी में एक भारतीय जवान यष पॉल शहीद हो गए हैं।

जम्मू कष्मीर में सीमा पर और विभिन्न क्षेत्रों में जहां पाकिस्तान की ओर से गोले दागे जा रहे हैं, वहीं बारामूला, सोपोर, बांदीपुरा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों के जवानों की मुठभेड़ चल रही है। इसमें तीन जवानों के घायल होने की सूचना है।

Exit mobile version