जानकारी के अनुसार इस बैठक में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री कैशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा सहित अन्य नेता और पदाधिकारी शामिल थे। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस सूची में उत्तर प्रदेश की आधे से ज्यादा सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि सूची में राजस्थान के प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं। हालां कि इसका खुलासा तो सूची जारी होने के बाद ही होगा कि भाजपा ने पहली सूची में किस-किस सीट के प्रत्याशियों को जगह दी है।
