Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव : भाजपा ने राजस्थान के 16 प्रत्याशियों सहित 184 की पहली सूची जारी की

Lok sabha election BJP candidates listLok sabha election BJP candidates list
उदयपुर सीट से सांसद अर्जुनलाल मीणा प्रत्याशी घोषित।

नई दिल्ली,(ARLive news)। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 184 प्रत्याशियों की पहली सूची देर शाम जारी कर होली की खुशी को और बढ़ा दिया है। इसमें राजस्थान के 16 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।

उदयपुर सीट पर भाजपा ने फिर एक बार अर्जुनलाल मीणा को मौका दिया है। 16 प्रत्याशियों में से 12 प्रत्याशी ऐसे हैं जो वर्तमान में सांसद हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने इन पर फिर एक बार भरोसा जताकर टिकट दी है। जालोर से देवजी पटेल, भीलवाड़ा से सुभाष बहेरिया, पाली से पीपी चौधरी, श्रीगंगानगर से निहाल चंद, बीकानेर से अर्जुनराम, उदयपुर से अर्जुनलाल मीणा, झालावाड़ से दुष्यंत सिंह, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, जोधपुर से गजेन्द्र सिंह, जयपुर ग्रामीण से राज्यवर्धन सिंह, कोटा से ओम बिड़ला, टोंक-सवाईमाधोपुर से सुखवीर सिंह जौनपुरिया को टिकट दिया है। ये सभी अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में मौजूदा सांसद हैं।

जयपुर सीट से रामचरण बोहरा, अजमेर से भागीरथ चौधरी को टिकट दिया गया है, अजमेर सीट पर पिछले लोकसभा चुनावों में सांवरलाल जाट ने जीते थे। जाट केंद्रीय मंत्री भी रहे सांवरलाल जाट का अगस्त 2017 में निधन हो गया था। जिसके बाद अजमेर सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के रघु शर्मा ने जीत हासिल की थी। झुंझुनू संसदीय क्षेत्र से सांसद संतोष अहलावत का टिकट काट दिया गया है, उनकी जगहनरेन्द्र खींचल को भाजपा प्रत्याशी घोषित किया है। सीकर से सुमेधानंद सरस्वती को टिकट दिया गया है।

184 प्रत्याशियों की पहली सूची :

 

Exit mobile version