Site iconSite icon AR Live News

भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, जमानत याचिका दायर

nirav modi arrested in londonलंदन,(ARLive news)। पंजाब नैशनल बैंक से 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको भारत की सबसे सफलता मानी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नीरव मोदी ने जमानत के लिए उसने याचिका दायर की है।

PNB घोटाले को अंजाम देकर ब्रिटेन में रह रहे अरबपति जूलर के खिलाफ लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने हालही में गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि नीरव मोदी को कभी भी अरेस्ट किया जा सकता है।

मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नीरव मोदी को प्रत्यर्पित करने के प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध के जवाब में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी को हाल में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा वारंट जारी करने के बारे में सूचित किया गया था और नीरव मोदी को जल्द ही स्थानीय पुलिस (लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस) द्वारा गिरफ्तार किया जा सकता है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version