Site iconSite icon AR Live News

मोदी की भक्ति : भाजपा कार्यालय को लिखा चौकीदार कार्यालय

देश में चौकीदार कहलाने की होड़ में वाट्स-एप ग्रुप का नाम ही बदल डाला।

उदयपुर,(ARLive news)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मैं भी चौकीदार” अभियान की ऐसी होड़ लगी है कि मोदी के कई भक्तों ने खुद को ही नहीं भाजपा को भी चौकीदार बता दिया और वाट्स-एप ग्रुप के नाम में भाजपा कार्यालय की जगह चौकीदार कार्यालय का परिवर्तन कर डाला। ग्रुप भी ऐसा जिसमें भाजपा के नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुड़े हैं।

उदयपुर में भाजपा शहर जिला कार्यालय मंत्री सुशील जैन ने एक वाट्स-एप ग्रुप “भाजपा कार्यालय मंत्री व पार्षद” नाम से बनाया हुआ हैं। इस ग्रुप में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उदयपुर शहर विधायक गुलाब चंद कटारिया, अन्य भाजपा विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित 207 लोग हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मैं भी चौकीदार का अभियान शुरू किया हुआ है। देश में इस अभियान से जुड़ने की होड़ मची हुई है। मोदी के भक्त अपने नाम के साथ मैं भी चौकीदार जोड़ रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच सुशील जैन ने वाट्स-एप ग्रुप का नाम ही बदल दिया और भाजपा कार्यालय मंत्री व पार्षद की जगह चौकीदार कार्यालय मंत्री व पार्षद रख दिया है।

Exit mobile version