थानाधिकारी रामसुमेर के अनुसार पिस्टल बेचने वाले मोहम्मद समीर खान पुत्र मोहम्मद मुन्शी खान निवासी गायरीयावास को गिरफ्तार किया है। समीर ने पिस्टल को 35000 रूपये मे खरीदकर नासिर को 40 हजार रूपए में बेच दिया था। इसी पिस्टल से नासिर ने सद्दाम को गोली मारी थी। समीर नाई की दुकान चलाता है और इसका चोरी-नकबजनी जैसे मामलों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि संमीर यह पिस्टल किससे लेकर आया था ।
