Site iconSite icon AR Live News

जेल में कैदी के साथ हो रहा अप्राकृतिक कृत्य : जेल प्रशासन कृत्यों की रोकथाम में असफल

पीड़ित कैदी की मां ने थाने में दर्ज करवाया मामला।

उदयपुर,(ARLive news)। उदयपुर सेंट्रल जेल के अंदर कैदियों के साथ अप्राकृतिक कृत्यों की वारदातें हो रही हैं। जेल के अंदर बंद कैदी खुद को दूसरे कैदियों से असुरक्षित महसूस कर रहा है, वहीं जेल प्रशासन जेल के अंदर हो रही इस तरह की वारदातों की रोकथाम में पूरी तरह विफल है।

यही कारण है कि जेल के एक कैदी को दूसरे कैदी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाने पर मजबूर होना पड़ा। जेल में बंद एक कैदी की मां ने जेल में ही बंद दूसरे कैदी राजूदास वैष्णव पुत्र मंशादास के खिलाफ पुत्र के साथ जेल में अप्राकृतिक कृत्य करने और मारपीट का मामला सूरजपोल थाने में दर्ज करवाया है।

सूरजपोल थानाधिकारी रामसुमेर ने बताया कि थाने में बंदी की मां ने डाक के जरिए रिपोर्ट भेजी है, जिस पर एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रार्थिया के पुत्र को कुछ दिनों पहले धारदार हथियार के मामले में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल में पहले से मौजूद कैदी राजूदास वैष्णव ने प्रार्थिया के पुत्र के साथ जेल में अप्राकृतिक कृत्य किया और जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। पीड़ित की मां जब उससे जेल मिलने गई तो उसने अपने साथ ही पूरी घटना बताई। इस पर पीड़ित कैदी की मां ने थाने में डाक के जरिए रिपोर्ट भेजी और पुलिस ने रिपोर्ट पर राजूदास वैष्णव के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 377 और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version