Site iconSite icon AR Live News

गोवा के नए मुख्यमंत्री बने प्रमोद सावंत, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

GOA CM PRAMOD SAWANTपणजी,(ARLive news)। सोमवार देर रात 2 बजे भाजपा के युवा नेता प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। साथ ही 11 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से लेकर वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने दिनभर कई बैठकें की, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। पहले प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर के नाम पर चर्चा चल रही थी।

रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन से यह पद खाली हो गया था। सहयोगी दलों महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के सुदीन धावलीकार और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि अभी भाजपा को विधानसभा में बहुमत करना होगा।

गोवा में वर्ष 2017 में चुनाव हुए थे। बहुमत नहीं मिलने पर भाजपा को अन्य दलों का साथ लेना पड़ा था। करीब एक साल पहले पर्रिकर के कैंसर होने के बाद से ही गोवा में राजनीतिक हलचल मची हुई थी। कांग्रेस चाह रही थी कि उसे सत्ता मिल जाए। इसी क्रम में उसने पर्रिकर के निधन के बाद राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Exit mobile version