Site iconSite icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर : पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी

PAK VOILATE CEASEFIREअखनूर,(ARLive news) जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने बताया, पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार रात राजौरी के सुंबरबनी सेक्टर और जम्मू के अखनूर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी शुरू कर दी।

आनंद ने कहा कि सुंदरबनी सेक्टर में सोमवार रात 10.45 बजे दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई लेकिन जल्द ही बंद हो गई। अखनूर में, पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे तथा छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी जो मंगलवार सुबह तक जारी रही। हमारे जवानों ने प्रभावी रूप से जवाब दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version