सेक्टर 14 स्थित दुकान से 625 किलो पॉलिथीन जब्त की।
इसके बाद टीम ने चेतक सर्किल, देहली गेट, नाड़ा खाड़ा, सूरजपोल, हाथीपोल, बापूबाजार, हिरणमगरी सेक्टर 3,4,5,6,14 स्थित विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही कर पॉलीथिन जब्त की।
यूआईटी अधिकारी ने बताया कि टीम पीछोला, स्वरूपसागर, फतहसागर पर पहुंची। वहां से कपड़े धो रहे और नहा रहे लोगों की बाल्टियां, कपड़े जब्त कर लिए। साथ ही 5 लोग मछली पकड़ते पाए गए जिनके कांटे और डोर जब्त की गई।
