Site iconSite icon AR Live News

कर्मयोगी सीएम पर्रिकर को अलविदा : सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा पहुंच दी श्रद्धांजलि, गोवा में सात दिन का राजकीय शोक

पणजी,(ARLive news)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का सोमवार को पूर्ण सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनोहर पर्रिकर को उनके बेटे ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ मुखाग्नि दी। पर्रिकर के शव पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्हें गन सल्यूट भी दिया गया। मनोहर पर्रिकर के बेटे ने उनको मुखाग्नि दी।

मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष अमित शाह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और कई अन्य नेता भी गोवा पहुंचे।

पर्रिकर का अंतिम संस्कार गोवा के मिरामार बीच पर सोमवार को किया गया। मिरामार बीच पर गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोदकर का भी स्मारक है। रक्षा मंत्री रह चुके पर्रिकर (63) का पणजी के पास दोना पावला स्थित उनके निजी आवास पर रविवार को निधन हो गया। वह पिछले साल फरवरी से ही अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे थे।

सोर्स: जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version