उदयपुर-भीण्ड़र रोड़ पर रेल्वे स्टेशन पर स्थित भीण्ड़र निवासी आशुतोष चौधरी की 5 व्यवसायिक दुकानो को नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील ने यह हवाला देते हुए सीज कर दिया कि अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का 15 मार्च को नोटिस जारी किया गया था। जिसकी प्रार्थी द्वारा पालना नही की गई, दुकाने मास्टर प्लान के अनुसार प्रस्तावित सड़क मार्ग की जद में आ रही है।
सात बजे पालिका पहुचे अधिकारी कर्मचारी
नगरपालिका द्वारा सीज की कार्यवाही को लेकर सुबह 7 बजे ही ईओ रोहिम कुमार, सहायक अभियंता प्रभु लाल , वरिष्ठ लिपिक इन्द्रसिंह चौहान, कनिष्ठ लिपिक शेषराम मीणा, सहित पालिका कर्मचारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी पालिका कार्यालय पहुच गये थे जो कि समस्त कार्यवाही पुरी करने के बाद सुबह 8.30 बजे पालिका से रवाना हुए तथा 8.45 बजे दुकाने सीज करने की कार्यवाही कर 9.30 बजे पुनः पालिका कार्यालय लौट आये। इस दौरान मौके पर भीण्ड़र थाना पुलिस भी मौजुद रही।
दिखने लगा अविश्वास का रंग
नगर पालिका पार्षद नारायण व्यास ने मिडिया को बताया की पुर्व पालिका अध्यक्ष के कार्यकाल में हुए जमीनो के घपलो की परते अब दिन ब दिन खुल रही है। भीण्ड़र की जनता के सामने आ आ रहा है कि किस प्रकार अनियमितता एंव साठगांठ कर निर्माण कार्य करवाये गये थे। इन्ही अनियमितताओ के कारण अविष्वास प्रस्ताव लाया गया था जिसका रंग अब भीण्डर की जनता को देखने को मिल रहा है।
यह बरते सावधानीया : पालिका अधिशाषी रोहित कुमार ने नगरवासियो से अपील करते हुए कहा की किसी भी प्रकार की जमीन खरीदते समय आवश्यक सावधानीया बरते तथा नियमो की जानकारी कर लेवे। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी कार्यवाहियां जारी रहेंगी।
