उदयपुर,(ARLive news)। पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के दामाद हजरत अली के विलादत पर रोजा महफिले मिलाद का प्रोग्राम राज्यस्तरीय पर किया जायेगा। 20 मार्च बुधवार को रात 8 बजे बाद नमाजे इशा के अजन्ता होटल की गली स्थित शिया जामा मस्जिद में मनाया जायेगा।
जशन कमेटी के सदर सैयद मजहर रिजवी के मुताबिक हुज्जतुल मौलाना सैयद हैदर मौलाई जारचा उत्तरप्रदेश तकरीर पेश करेंगे। राजस्थान के सभी जिलों के आये मौलाना अकबर अली, मौलाना शमशाद, मौलाना काजिम, मौलाना जाफर, मौलाना सलमान अब्बास, मौलाना जीशान ,मौलाना फिरोज मिर्जा, मौलाना रईसुल हसन, मौलाना सायाम रजा, मौलाना जेनुलअबबा, मौलाना शब्बीलहसन, मौलाना मोहम्मद अली जेदी, मौलाना अम्मार, आदि मौलाना भी अपने कलाम पेश करेंगे।
