Site iconSite icon AR Live News

युवती को दो लाख रूपए में तस्करों से खरीद दुष्कर्म का आरोपी आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर,(ARLive news)। पानरवा थाना पुलिस ने युवती को खरीद-फरोख्त करने और दुष्कर्म के आरोपी सांबरकाठा, गुजरात निवासी महेन्द्र सिंह पिता अदेय सिंह झाला गिरफ्तार किया है।

गत वर्ष पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 18 जनू को आश्रम बस स्टैण्ड पर उसके गांव का विजय ननामा पुत्र शंकरलाल उसका जबरन कार में अपहरण कर गुजरात ले गया था। वहां उसने दो लाख रूपए में महेन्द्र सिंह पुत्र अदेय सिंह झाला को बेच दिया था। युवती की खरीद-फरोख्त करने वाले महेन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर जबरन फेरे लेकर शादी कर ली थी। मौका पाते ही युवती बमुश्किल महेन्द्र के चंगुल से भाग कर अपने गांव लौटी थी और मामला दर्ज करवाया था। पुलिस अनुसंधान कर अभियुक्त विजय उर्फ विजेश कुमार व रामजी भाई परमार पुत्र दौला परमार को पुर्व मे गिरफ्तार कर चुकी थी। महेन्द्र फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने आज मुखबीर की सूचना पर साबरकाठा में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

इस कार्यवाही में हेडकांस्टेबल रूपलाल, मन्नालाल, कांस्टेबल लालुराम, महिला कांस्टेबल कावली, हेडकांस्टेबल साइबर सेल गजराज सिंह की मुख्य भूमिका रही है।

Exit mobile version