Site iconSite icon AR Live News

गन्ने के खेत में काम कर रही महिला पर पैंथर ने हमला किया

udaipur leopard attackउदयपुर,(ARLive news)। शहर से नजदीक जिले की बड़गांव पंचायत समिति के भूताला गांव में नथावतों की भागल फला में गन्ने के खते पर काम कर रही महिला भंवरी बाई पर पैंथर ने हमला कर दिया। घटना आज रविवार शाम चार बजे की है। महिला की चीखने की आवाज सुनकर आस-पास खेतों पर काम कर रही महिलाओं ने उसे पैंथर से छुड़ाकर बचाया और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार हिरावतों की भागल निवासी भंवरीबाई (33) पत्नी शिव सिंह के नाथावतों की भागल में गन्ने के खेत हैं। शाम को भंवरीबाई गन्ने काटने के लिए खेत पर गई थी। वह खेत पर पहुंची तभी गन्नों की आड़ में छुपे पैंथर ने भंवरीबाई पर हमला कर दिया। भंवरीबाई ने बचने के लिए उससे संघर्ष किया और शोर मचाया। आवाज सुनकर आस-पास खेतों पर काम कर रही महिलाओं ने इकट्ठा होकर भंवरी बाई को पैंथर से छुड़ाया, ग्रामीणों को देखकर पैंथर भी भाग गया। पैंथर के हमले से भंवरी बाई के सिर, गर्दन, पेट, हाथों में चोटें आई हैं।

Exit mobile version