Site iconSite icon AR Live News

अजमेर में शातिर बदमाशों ने कार से पार किए दस लाख रूपए और रिवॉल्वर

10 lacks rs theft from car in ajmerअजमेर (ARLive news)। अजमेर शहर में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे सरेआम किसी भी वारदात को अंजाम देने से नहीं डरते। शहर में शुक्रवार को ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर शातिर बदमाशों ने एक कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा 10 लाख रुपयों से भरा सूटकेस पार कर लिया। इसके साथ ही शातिर बदमाश लाइसेंसशुदा रिवॉल्वर भी ले गए।

शातिर बदमाशों की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसके आधार पर ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना सिटी पावर हाउस के सामने होटल एम्बेसी के बाहर हुई। वहां मार्बल व्यवसायी विजय कुमार अपने निजी कार्य से आए हुए थे। वे अपनी कार को होटल के सामने खड़ी करके अंदर चले गए। बाद में होटल के कर्मचारी ने उनको बताया कि आपकी कार का शीशा टूटा हुआ है। इस पर वे भागकर गाडी के पास पहुंचे तो गाड़ी में रखा सूटकेस गायब था। सूटकेस में 10 लाख रुपए और एक लाइसेंसशुदा रिवाल्वर था।

बदमाशों ने अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, उनमें तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि वो बड़ी सफाई से कांच तोड़कर सूटकेस चुरा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है, लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

सोर्स : जीएनएस न्यूज एजेंसी

Exit mobile version