एसपी ने व्यापारियों संग की मीटिंग : बापू बाजार में पार्किंग समस्या के समाधान पर हुई चर्चा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मेवाडा ने व्यापारियो ने बताया गया कि वे लोग बापू बाजार में दुकान के बाहर अपनी कारो को पार्क नही करके नगर निगम का उपयोग करें व व्यापारियो ने बैंक तिराया नाडाखाडा पर वर्तमान पार्किंग स्थल की समस्याओ एवं ठेलो द्वारा दुकानो के सामने अतिक्रमण करने की समस्या से अवगत कराया, जिसके समाधान के लिये प्रयास किया जायेगा। सभी व्यापारियो ने पुलिस प्रशासन की पहल पर अपनी गाडिया नगर निगम की पार्किंग में करने का आश्वासन दिया। समस्त व्यापार मण्डल द्वारा निगम पार्किंग में गाडिया पार्क करने बाबत् आष्वासन दिया गया।
बैठक में डीएसपी राजीव जोशी, यातायात डीएसपी पर्बतसिंह यातायात, थानाधिकारी और उदयपुर चेम्बस ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं निर्माण समिति नगर निगम के अध्यक्ष पारस सिंघवी, बापू बाजार से जुडे व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील अरोडा, अन्य पदाधिकारी सहित करीब 40-50 व्यापारी सम्मिलित हुये।
