Site iconSite icon AR Live News

भारत संयुक्त राष्ट्र में आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ पेश करेगा कई सबूत

masood azharनई दिल्ली। भारत इस बार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करवाने के लिए पूरी तैयारी की है। पहले कई बार ऐसा हुआ है कि चीन सबूत ना होने का बहाना बना कर अपना वीटो पावर का इस्तेमाल मसूद अजहर के हक में करता है, लेकिन इस बार उसके लिए ऐसा करना आसान नहीं होगा। क्योंकि भारत कई ऐसे सबूत यूएनएससी में रखने वाला है जो मसूद अजहर की मुश्किलें बढ़ाएंगे

भारच मसूद अजहर के भाषणों के ऑडियो, वीडियो क्लिप भी सबूत के तौर पर रखेगा। इनमें वह बालाकोट कैंप में आए नए आतंकियों को भड़काऊ भाषण दे रहा है। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर डोजियर भी पेश किया जाएगा, जिसमें पुख्ता सबूत हैं कि इसकी साजिश जैश-ए-मोहम्मद ने पाकिस्तानी जमीन से ही रची थी। इसके अलावा अल कलाम में छपे इस लेख को भी पेश किया जाएगा जिसमें मसूद अजहर के भाई अब्दुल रऊफ और साले युसुफ अजहर के बालाकोट कैंप में होने की पुष्टि की गई थी। बालाकोट कैंप को ही भारत ने अपनी एयरस्ट्राइक में ढेर किया था।

जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर कामरान के फोन इंटरसेप्ट को भी सबूतों में साझा किया गया है। कामरान को भारतीय सुरक्षाबलों ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। कामरान एक पाकिस्तानी आतंकी था, जो कि पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक था। पुलवामा आतंकी हमले में जिस सज्जाद भट्ट की भी गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, उसकी भी जानकारी दी गई है। सज्जाद भट्ट जैश ए मोहम्मद का ही आतंकी है।

सज्जाद भट्ट का एक पोस्टर भी इन सबूतों में दिया गया है जिसमें वह युवाओं को जैश के साथ जुड़ने की अपील कर रहा है। जैश-ए-मोहम्मद ने किस तरह पुलवामा आतंकी हमले की योजना बनाई और उसके कहां-कहां पर आतंकी अड्डे हैं इन सभी बातों का जिक्र UNSC को सौंपे जा रहे डोजियर में दिया जाएगा पुलवामा आतंकी हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के उस भाषण को सबूत के तौर पर दिया जाएगा जिसमें वह आदिल अहमद डार की तारीफ कर रहा है। आदिल अहमद डार ने ही पुलवामा में हमला किया था।

Exit mobile version