Site iconSite icon AR Live News

पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग शुरू हुई

डीजीपी ने लाइव डेमो लेकर की शुरूआत।

जयपुर,(ARlive news)। राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पुलिसकर्मी और उनके बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध हो सकेगी। बुधवार को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की डीजीपी कपिल गर्ग ने लाइव डेमो देखकर शुरूआत की।

जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी, उनके बच्चे या परिवार के सदस्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, 9वीं से 12वीं कक्षा तक और उच्च शिक्षण प्रवेश परीक्षाओं के लिए इन निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग का फायदा ले सकेंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी और उनके बच्चों की इससे क्षमता संवर्धन होगा। यह सुविधा प्रेपमंत्रा संस्थान के सहयोग से शुरू की गई है।

Exit mobile version